कांग्रेस टिकट दे तो हार का सिलसिला तोड़ के दिखा दूंगा: सुरेश चंदेल

Edited By Ekta, Updated: 31 Mar, 2019 10:16 AM

suresh chandel

हमीरपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस को उम्मीदवार के नाम पर गहराए बादल अभी तक नहीं छंट पाए हैं। कांग्रेस का दिल्ली नेतृत्व अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाया है। उधर, सुरेश चंदेल ने बताया कि वह अभी दिल्ली में हैं...

बिलासपुर/सुजानपुर (विशाल/अश्विनी): हमीरपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस को उम्मीदवार के नाम पर गहराए बादल अभी तक नहीं छंट पाए हैं। कांग्रेस का दिल्ली नेतृत्व अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाया है। उधर, सुरेश चंदेल ने बताया कि वह अभी दिल्ली में हैं तथा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में भी हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्णय का उन्हें इंतजार है तथा यदि कांग्रेस ने उन्हें हमीरपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया तो पिछले 30 वर्षों से इस सीट पर कांग्रेस की हार का सिलसिला तोड़ कर दिखा देंगे। बता दें कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र केकुछ कांग्रेसियों द्वारा सुरेश चंदेल के कांग्रेस में आने के विरोध के बाद चंदेल को लेकर पेंच फंस गया था। 

टिकट जिसे भी मिले, उसके लिए काम करेंगे: राणा

उधर, अभिषेक राणा और उनके पिता सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा हिमाचल वापस लौट आए हैं। राणा ने बताया कि केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान ने बीते 3-4 दिनों से दिल्ली में उन्हें और उनके बेटे को बुलाया था और वहां पर उनके बेटे अभिषेक राणा ने मजबूत तरीके से हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट प्राप्ति के लिए दावेदारी ठोकी है। हालांकि अब फैसला 2 अप्रैल को होना है। विधायक ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वह पूरी तरह सही होगा और उन्हें टिकट मिलती है तो भी सही और अगर टिकट नहीं मिलती है तो जिसे भी कांग्रेस हाईकमान मैदान में उतारेगी उसके लिए दिन-रात कार्य किया जाएगा।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!