भयानक हादसा: चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में माैत

Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2025 07:00 PM

stone fell from the hill on car the driver died

नैरीपूल-बलग-ठियोग सड़क पर शिव मंदिर नेरी पुल के पास उस समय भयानक हादसा हाे गया जब एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

राजगढ़ (गोपाल): नैरीपूल-बलग-ठियोग सड़क पर शिव मंदिर नेरी पुल के पास उस समय भयानक हादसा हाे गया जब एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पप्पू नामक व्यक्ति मारुति कार में सैंज से कोटी पधोग की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नेरी पुल के पास पहुंचा तो शिव मंदिर के पास ऊपर पहाड़ी से एक पत्थर कार पर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ठियोग ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

मृतक की पहचान पप्पू निवासी पजेरली करगोली नाला के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके मुआयना किया और नागरिक अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नायब तहसीलदार पझौता प्रकाश पांटा के अनुसार मृतक के परिजनों को जल्द ही फौरी राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी। वहीं उप पुलिस अधीक्षक वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!