पालमपुर में शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय होली उत्सव का आगाज

Edited By Vijay, Updated: 05 Mar, 2023 07:48 PM

state level holi festival begin with procession

पालमपुर में रविवार को 4 दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा लोक निर्माण विश्रामगृह से गांधी ग्राऊंड तक आयोजित की गई। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की।

पालमपुर (भृगु): पालमपुर में रविवार को 4 दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा लोक निर्माण विश्रामगृह से गांधी ग्राऊंड तक आयोजित की गई। शोभायात्रा की अगुवाई मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की। इस दौरान गतका और आकर्षक तिब्बतियन डांस का भी प्रदर्शन किया। सीपीएस द्वारा अखाड़े पूजा के साथ 2 दिन तक चलने वाली दंगल प्रातियोगिता का शुभारंभ किया। प्रातियोगिता में महिला दंगल का भी आयोजन होगा। गांधी मैदान में मार्शल आर्ट प्रातियोगिता का भी प्रदर्शन किया गया।

पालमपुर होली उत्सव का पौराणिक महत्व
इस अवसर पर सीपीएस ने सभी को राज्य स्तरीय होली महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली उत्सव का पौराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। उन्होंने उत्सव समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों को महोत्सव के सफल रूप में आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक डाॅ. अमित गुलेरिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा, निगम के पार्षदगण, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता करुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राधा सूद, तहसीलदार सार्थक शर्मा, पहलवान और पालमपुर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बेबी शो आयोजित
राज्यस्तरीय होली महोत्सव के अवसर पर बेबी शो का आयोजन किया। नागरिक चिकित्सालय पालमपुर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ मीनाक्षी गुप्ता के संयोजन में आयोजित इस बेबी शो में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी नागरिक पालमपुर की धर्मपत्नी अनुपमा गुलेरिया उपस्थित रहीं। बेबी शो के 1 से 2 आयु वर्ग में सुमेध प्रताप सिंह प्रथम स्थान पर रहे जबकि बेबी हेरा राणा दूसरे तथा कृष्णा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं, वहीं अवज्ञान गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। 2 से साढे़ 3 वर्ष आयु वर्ग में अवैना प्रथम, मानस दूसरे तथा मिष्का सूद तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि अभिमन्यु को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार साढे़ 3 से 5 आयु वर्ग में जारिआ ने प्रथम, शौर्य वीर ने दूसरा तथा सायशा सिंह परमार ने तीसरा स्थान अर्जित किया जबकि सूर्यांश वासुदेवा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!