प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का ट्रेनिंग कैंप 1 मार्च को : अभिषेक राणा

Edited By kirti, Updated: 25 Feb, 2020 03:18 PM

state congress social media training camp on 1st march

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा पक्का भरो स्थित सर्किट हाउस हमीरपुर में 1 मार्च को सुबह 10 बजे ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने बताया कि इस कैंप में प्रदेश के...

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा पक्का भरो स्थित सर्किट हाउस हमीरपुर में 1 मार्च को सुबह 10 बजे ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने बताया कि इस कैंप में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के संयोजक व सह-संयोजक भाग लेंगे। जिसमें सोशल मीडिया से संबंधित प्रशिक्षण देने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अभिन्न अंग बन गया है, ऐसे में किस तरह संगठनात्मक रूप से सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पार्टी की नीतियों को रखा जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी जिलों के चेयरमैन व शेष विधानसभा क्षेत्रों में भी संयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्तियां की जानी है। जिनके बारे में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!