अर्की से पार्टी की जीत होगी वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि : संजय दत्त

Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2021 05:11 PM

state congress co incharge sanjay dutt in arki

विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस व भाजपा द्वारा जनसभाओं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां सीट पर परचम लहराने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी के चलते वीरवार को विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस अर्की द्वारा एक विशेष बैठक का...

अर्की (नरेश पाल): विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस व भाजपा द्वारा जनसभाओं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां सीट पर परचम लहराने की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी के चलते वीरवार को विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस अर्की द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इस क्षेत्र के उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करें।

उपचुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है, इसलिए इसकी प्रतिष्ठा बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पार्टी की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया, उसे हमें बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि अर्की से पार्टी की जीत ही वीरभद्र सिंह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। किसान 3 काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है। सरकार राजनेताओं, प्रैस बंधुओं, अधिकारियों यहां तक कि जजों के फोन टैप करवा कर उनकी जासूसी कर रही है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था व लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाना होगा।

40 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों से अकेले में मिले सह प्रभारी

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संजय अवस्थी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजेंद्र ठाकुर, प्रभारी प्रदीप वर्मा, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर चंद पाल, सतीश कश्यप, अनुज गुप्ता, डॉ. मस्त राम शर्मा, सीमा शर्मा, सुनीता गर्ग, उर्मिला ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, अनिल गुप्ता, सुशील ठाकुर, धर्मपाल गर्ग, हेमेंद्र गुप्ता, वेद ठाकुर, अशोक भारद्वाज, सुमित शर्मा, रंजीत पाल, कांशी राम शर्मा, दलीप सिंह, रोशन वर्मा, हेमन्त वर्मा, राकेश ठाकुर, जोगेन्द्र ठाकुर, शशिकांत, भूपेन्द्र शर्मा आदि सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की राय लेने के लिए सह प्रभारी अकेले में 40 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों से मिले तथा फीडबैक ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!