हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए MP के खेल मॉडल का होगा अध्ययन : विक्रमादित्य सिंह

Edited By Vijay, Updated: 09 Feb, 2023 07:45 PM

sports of mp will be studied to promote sports in himachal

हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाए जा रहे उपकरणों व खेल अधोसंरचना के बारे में चर्चा के लिए अधिकारियों को हिमाचल आने का न्यौता दिया जाएगा।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाए जा रहे उपकरणों व खेल अधोसंरचना के बारे में चर्चा के लिए अधिकारियों को हिमाचल आने का न्यौता दिया जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को भोपाल में खेलो इंडिया गेम्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बॉक्सिंग रिंग शूटिंग रेंज और जिम सहित अन्य खेलों से संबंधित अन्य आधारभूत संरचना का अवलोकन भी किया। इस पश्चात उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उपलब्ध उन्नत उपकरणों व खेल अधोसंरचना के बारे में वहां के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल के युवाओं को बेहतर खेल ढांचा एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। 

केंद्र से मिलने वाली निधि से खेलों के विकास के लिए होंगे प्रयास
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘खेलो इंडिया गेम्स’ के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली निधि से हिमाचल प्रदेश में भी खेलों के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं उपकरण आदि उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा में और निखार लाने के लिए विशेष कदम उठा रही है।

हिमाचल के खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन
खेलो इंडिया गेम्स के दौरान खेल मंत्री ने इन खेलों में भाग ले रहे हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों से भेंट की और उनका उत्साहवर्द्धन भी किया। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक राजीव शर्मा भी उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!