मैक्लोडगंज की सड़कों पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, किसी ने की ‘खरीददारी’ तो किसी ने कराई ‘कटिंग’(Video)

Edited By Ekta, Updated: 12 Sep, 2019 06:48 PM

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ टी-20 मैच के लिए धर्मशाला पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम मैक्लोडगंज की वादियों को निहारने के लिए बाहर घूमने निकले। 2 दिनों से स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रही साउथ अफ्रीका की टीम ने गुरुवार को प्रेक्टिस न...

धर्मशाला (नितिन): अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ टी-20 मैच के लिए धर्मशाला पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम मैक्लोडगंज की वादियों को निहारने के लिए बाहर घूमने निकले। 2 दिनों से स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रही साउथ अफ्रीका की टीम ने गुरुवार को प्रेक्टिस न करके मैक्लोडगंज का भ्रमण किया। मैक्लोडगंज पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ियों ब्यूरेन हैंड्रिक और रीजा हैंड्रिक ने स्थानीय सैलून में हेयर कटिंग भी करवाई।
PunjabKesari

सैलून वाला खिलाड़ियों को देखकर हैरान रह गया। वहीं टीम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने सैलून संचालक को खिलाड़ियों के बाल कटवाने की इच्छा की जानकारी दी। 
PunjabKesari

खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से लाए गए मिनी व्हीकल में साउथ अफ्रीका की टीम कंडी स्थित होटल द पैवेलियन से वाया स्टेडियम व चीलगाड़ी रोड़ होते हुए पुलिस सुरक्षा में मैक्लोडगंज पहुंची।
PunjabKesari

रास्ते में जहां से भी खिलाड़ियों का वाहन गुजरा, वहां क्रिकेट प्रेमियों का खिलाड़ियों को देखने के लिए हजूम उमड़ पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जहां स्थानीय दुकानों में खरीददारी की, वहीं बाजार में घूमने का भी आनंद लिया।
PunjabKesari

सेल्फी लेने का रहा प्रशंसकों में क्रेज

क्रिकेट प्रेमियों के बारे जानकारी रखने वाले प्रशंसक, खिलाड़ियों को देखकर सेल्फी लेने को क्रेजी दिखे। प्रशंसक जहां खिलाड़ियों को देखकर फूले नहीं समा रहे थे, वहीं उन्होंने भी सेल्फी लेने की इच्छा जताने वाले प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!