Solan: सोलन व परवाणू मंडी में सेब कारोबार ने तोड़े पिछले सभी रिकार्ड

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2024 05:53 PM

solan parwanoo apple record

देश की नंबर वन मंडी होने का गौरव प्राप्त कर चुकी सोलन की सब्जी मंडी व परवाणु की टर्मिनल सेब मंडी में इस बार सेब कारोबार ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अब तक इन दोनों मंडियों में 3.80 अरब का सेब कारोबार हो चुका है।

सोलन (रवीन्द्र): देश की नंबर वन मंडी होने का गौरव प्राप्त कर चुकी सोलन की सब्जी मंडी व परवाणु की टर्मिनल सेब मंडी में इस बार सेब कारोबार ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अब तक इन दोनों मंडियों में 3.80 अरब का सेब कारोबार हो चुका है। इस वर्ष सेब के आवक में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जो यूनिवर्सल कार्टन की शुरुआत व अन्य दी जा रही सुविधाओं को परिणाम है। बता दें कि सोलन सेब मंडी में इस बार अब तक 13,10,121 बॉक्स, जबकि परवाणू सेब मंडी में 23,40,419 बॉक्स सेब के पहुंच चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 13,77,279 अधिक है। अब सेब सीजन भी समाप्ति की ओर है और सेब की आवक कम हो गई है। इन दोनों मंडियों में अभी तक 3,80,26,89,200 रुपए का कारोबार हो चुका है।

इसमें से सोलन मंडी में 1,42,21,41,700 रुपए का और परवाणू टर्मिनल मंडी में 2,38,05,47,500 रुपए का कारोबार हुआ है। बीते वर्ष इस समय तक दोनों मंडियों का कुल कारोबार 2,96,68,50,400 रुपए था। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार करीब 83.58 करोड़ का कारोबार अधिक हो चुका है। इस बार सेब उत्पादकों को पहले तो अच्छे दाम मिल रहे थे, लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट आने से बागवानों को निराशा हुई। सेब की अधिक फसल के कारण बाहरी राज्यों की मंडियों में भी मांग कम हो गई व दामों में गिरावट आई। इस वर्ष सेब के दाम प्रति बॉक्स करीब 800 रुपए से लेकर 3200 रुपए तक रहे।

सचिव कृषि उपज मंडी सोलन डा. रविन्द्र शर्मा ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा यूनिवर्सल कार्टन को अनिवार्य किया गया। यह योजना बागवानों के हित में रही और बागवानों ने इसे पसंद किया। किसानों और बागवानों को यहां पर बेहतर सुविधाएं दी जा रही है और बागवानों को बाहरी व्यापारियों की लूट से बचाया। इस वर्ष सोलन व परवाणू सेब मंडी में रिकार्ड तोड़ सेब कारोबार हुआ है। अब तक दोनों मंडियों में 36,50,540 सेब के बॉक्स पहुंच चुके हैं और 380 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है। इससे 3,80,26,892 रुपए मार्कीट फीस सरकार को प्राप्त हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!