जरूरी सूचना: कल सोलन के इन इलाकों में लगेगा Power cut, यहां देखें पूरी लिस्ट

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Dec, 2025 05:05 PM

there will be a power cut in these areas of solan tomorrow

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. कण्डाघाट तथा 11 के.वी. दोची फीडर के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट के सहायक अभियंता ने...

सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. कण्डाघाट तथा 11 के.वी. दोची फीडर के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 दिसम्बर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल कण्डाघाट के सहायक अभियंता ने दी।

उन्होंने कहा कि 10 दिसम्बर, 2025 को दोपहर 01.00 बजे से सांय 03.30 बजे तक कण्डाघाट बाज़ार क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एयर फोर्स, नेवी कॉलोनी, सिरीनगर, पुलिस थाना के समीप का क्षेत्र, हाथों, पल्हेच, धाली, सिलहारी, मही, जदारी, शनेच, शलुमणा, कोहारी, सैंज, तुन्दल, कल्होग, कोटला, दिल्ली पब्लिक स्कूल, क्यार कनेवला, कीन, कसौली, क्याटरू तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!