Solan: बद्दी पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा, इतने रुपए किए बरामद

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Nov, 2024 10:31 AM

solan baddi police caught 6 people gambling and recovered this much money

पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत सुराज माजरा गुजरां, वार्ड नं. 4 में एक झुग्गी में जुआ खेलने वाले 6 लोगों को पकड़ा।

मानपुरा, (बस्सी) : पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत सुराज माजरा गुजरां, वार्ड नं. 4 में एक झुग्गी में जुआ खेलने वाले 6 लोगों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान सचिन आर्य बिसौली, जिला बदांयू उत्तर प्रदेश, चौव सिंह निवासी गांव अभ्यपुर विलसी जिला बदांयू उत्तर प्रदेश, सूरजपाल निवासी सिमरिया बड़ी उत्तर प्रदेश, महेश निवासी साहबाद उत्तर प्रदेश, राजू निवासी अम्बियापुर उत्तर प्रदेश व बुद्ध सेन निवासी लहरा लाडपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनसे 8,530 रुपए बरामद किए हैं। ए.एस.पी. अशोक वर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी के पास जुआ खेलने के लिए लोगों को लुभाने वाले उत्तर प्रदेश के अतुल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1500 रुपए बरामद किए।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!