सरकार को आईना दिखा रही सामाजिक संस्थाए, लोगों को फ्री में बांट रही मास्क

Edited By kirti, Updated: 19 Mar, 2020 04:18 PM

फिट हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लोगों को कोरो ना वायरस के बारे में जागरूक किया। अनेक स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पेंपलेट्स बांटे गए, जिसमें करोना वायरस के लक्षणों तथा इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनका कहना है कि...

कुल्लू(दिलीप): फिट हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लोगों को कोरो ना वायरस के बारे में जागरूक किया। अनेक स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पेंपलेट्स बांटे गए, जिसमें करोना वायरस के लक्षणों तथा इससे बचने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनका कहना है कि यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो करो ना वायरस से बचा जा सकता है। इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। फिट हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट ने सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में जाकर कार्यकर्ताओं को मास्क सैनिटाइजर आदि उपलब्ध करवाएं। संस्था अब तक 5000 से अधिक मास्क बांट चुके है और कुछ सैनिटाइजर और पेंपलेट्स भी बांटे गए हैं।

इस उपलक्ष पर अध्यक्ष आदित्य सिंह एवं साथी संजय कायस्थ, विजय कुमार, धर्मवीर, कमल राणा, अभिषेक, अभिनेश, यणिक, प्रियव्रत शर्मा, हेमंत ठाकुर, ढागु राम आदि ने सिविल अस्पताल में रोगियों तथा कार्यकर्ताओं मनाली के कुछ होटलों हडिंबा मंदिर में आए पर्यटकों माल रोड में उपस्थित लोगों तथा वन विहार के कार्यकर्ताओं को मास्क एवं कुछ जगहों पर सैनिटाइजर दिए। संस्था के अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने बताया कि आज बाजार में सैनिटाइजर और मास मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है या फिर यूं कहा जा सकता है कि सैनिटाइजर और मास्क बाजार में उपलब्ध ही नहीं है। यदि उपलब्ध है अभी तो परिस्थितियों का लाभ उठाकर इसकी काफी ऊंची रकम वसूली जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी संस्था इन सभी चीजों को मुफ्त में लोगों को उपलब्ध करवा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!