हिमाचल में बर्फबारी जारी, प्रदेश भर की 45 सड़कें हुई बंद

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Dec, 2021 01:13 PM

snowfall continues in himachal 45 roads across the state closed

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। मौसम विभगा के अनुसार 6 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बीच प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अटल टनल में लगातार बर्फबारी होती रही।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। मौसम विभगा के अनुसार 6 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बीच प्रदेश में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अटल टनल में लगातार बर्फबारी होती रही। वहीं रोहतांग दर्रा व बारालाचा में भारी बर्फबारी हुई है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे-505 ग्रांफू से लोसर, नेशनल हाईवे-03 दारचा से सरचू समेत 45 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेशभर में 164 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। प्रदेश में तीन से मौसम काफी खराब चल रहा है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दुश्वारियों के साथ जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण अटल टनल में निगम की बसों के साथ पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस ने सिर्फ स्थानीय लोगों को फोर बाई फोर वाहनों की अनुमति दी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कुल्लू-मनाली के विंटर सीजन को बढ़ावा मिलेगा। 

बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। वहीं मौसम के बदले तेवरों से किसान-बागवानों को राहत मिली है। लाहौल में बर्फ के फाहों और कुल्लू में बारिश से कुछ राहत मिली है। लहसुन, मटर और गेंहू के लिए बारिश संजीवनी बनी है। अब कृषि कार्य में तेजी आएगी। वहीं सूखे से पड़ रही कड़ाके की ठंड व धूल-मिट्टी से भी लोगों को निजात मिली है। सूखी ठंड से लोग वायरल की चपेट में आ रहे थे। छह दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में ठंडक बढ़ गई है। जलोड़ी दर्रा के साथ माता बूढ़ी नागिन के कपाट पांच माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। अटल टनल पर गुरुवार को भी बर्फ के फाहे के रूप में हल्की बर्फबारी होती रही थी। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में अटल टनल पर भारी बर्फबारी हुई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!