जमीन विवाद में चली गोली, आईटीबीपी जवान की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 01 Apr, 2021 11:26 AM

shot in land dispute death of itbp jawan

सदर थाना के तहत ग्राम पंचायत में वीरवार सुबह हुए जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से एक आइटीबीपी जवान की मौत हो गई।

ऊना : सदर थाना के तहत ग्राम पंचायत में वीरवार सुबह हुए जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से एक आइटीबीपी जवान की मौत हो गई। गोली चलने की घटना की जानकारी मिलते ही लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आपसी जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था और सुबह वीरवार सुबह यह विवाद ओर बढ़ गया। नगड़ा के वार्ड नंबर 7 के निवासी जसवंत सिंह ने इस विवाद में तैश में आते हुए विपन कुमार (37) निवासी नगड़ा. जोकि आइटीबीपी में कार्यरत है पर गोली चला दी। इससे विपन कुमार की मौत हो गई। शव को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। गोली चलाने वाले जसवंत सिंह ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सुबह-सुबह हुई इस घटना ने ऊना में एक बार दहशत का माहौल बना दिया और जमीनी विवाद ने एक आइटीबीपी जवान को अकाल मृत्यु का ग्रास बना दिया। एसपी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!