Himachal: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शिमला ने ओवरआल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2025 08:59 PM

shimla state level karate competition

राइजो तेकी गोजू रयू राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला शिमला ने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा जिला सोलन दूसरे और मंडी तीसरे स्थान पर रहा।

शिमला (अभिषेक): राइजो तेकी गोजू रयू राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला शिमला ने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा जिला सोलन दूसरे और मंडी तीसरे स्थान पर रहा। शिमला स्थित इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन गर्ल्ज 40 किलोग्राम से कम वेट (14-15 वर्ष) वर्ग में अदिति चौहान ने स्वर्ण पदक झटका, जबकि मितांजलि ने रजत और पलाकशा चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया। 45 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में नंदिनी चौहान ने स्वर्ण, सृष्टि ने रजत पदक, वर्तिका ठाकुर ने कांस्य पदक, 50 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में मनजीता ने स्वर्ण, महक ने रजत, मेघल व दिव्यांशी ने कांस्य पदक, 55 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में यशस्वी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा 60 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में अभिता चौधरी ने स्वर्ण पदक, 70 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में अमिस्था ने स्वर्ण पदक, चित्र रेखा ने रजत पदक हासिल किया। ब्वॉयज (14-15 वर्ष) 45 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में इंद्र ने स्वर्ण पदक, पार्थ ने रजत पदक, 55 किलोग्राम वेट वर्ग में हर्षित ने स्वर्ण पदक, भूमिक ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-6 (20 किलोग्राम वेट) वर्ग में चिराग ने स्वर्ण, रिषभ ने रजत पदक, 25 किलोग्राम वेट वर्ग में काव्यांश ने स्वर्ण पदक, अंडर-7 25 किलोग्राम वेट वर्ग में आरव ने स्वर्ण पदक, 8 वर्षीय 25 किलोग्राम वेट वर्ग में सारांश ने स्वर्ण पदक, दीक्षांत ने रजत पदक, 30 किलोग्राम वेट वर्ग में विराज पांटा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

ब्वायज कुमीते 12 वर्षीय 35 किलोग्राम वेट वर्ग में सुजीत ने स्वर्ण पदक, श्लोक झा ने रजत पदक, 8 वर्षीय 20 किलोग्राम से अधिक वेट वर्ग में अभिनव ने स्वर्ण पदक, आरव ठाकुर ने रजत पदक, 12 वर्षीय 50 किलोग्राम से अधिक वेट वर्ग में राजवीर सिंह ने स्वर्ण पदक, गरवित महाजन ने रजत, लितेश कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 14-15 वर्षीय 50 किलोग्राम वेट वर्ग में सोलन के वंश ने स्वर्ण पदक व शिमला के वंश शर्मा ने रजत पदक, 40 किलोग्राम वेट वर्ग में दिव्यांश ने स्वर्ण पदक, कार्तिक ने रजत पदक, ध्रुव व अंशिव ने कांस्य पदक, 67 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में पीयुष ठाकुर ने स्वर्ण पदक, 60 किलोग्राम वेट वर्ग में गुलशन ने स्वर्ण पदक, देवेंद्र ने रजत, वरुण भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया।

गर्ल्ज अंडर-10 (35 किलोग्राम से कम वेट) वर्ग में 35 किलोग्राम से कम वेट वर्ग में रक्षिता ने स्वर्ण, काव्या ने रजत पदक हासिल किया। 35 किलोग्राम से अधिक वेट वर्ग में विपाशा ने स्वर्ण, अदविता ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एडवोकेट जनरल अनूप रत्न बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। राइजो तेकी गोजू रयू कराटे के चेयरमैन प्रेम सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!