शिमला में नौकरी का मौका: 50 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा Interview

Edited By Jyoti M, Updated: 09 Jan, 2026 05:48 PM

shimla recruitment for 50 posts interview will be held on this date

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा जोमेट्रिक्स साइंटिफिक टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बांश्टू निवास, कुफ्टाधार शिमला के लिए फील्ड सर्वेयर के 50 पदों के लिए 13...

शिमला। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा जोमेट्रिक्स साइंटिफिक टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बांश्टू निवास, कुफ्टाधार शिमला के लिए फील्ड सर्वेयर के 50 पदों के लिए 13 जनवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं तथा आईटीआई/इलेक्ट्रिकल या सर्वेयर में डिप्लोमा पास होना चाहिए, आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 13 जनवरी, 2026 को जिला रोज़गार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!