शिमला के ननखड़ी में जंगलों में 'अग्नि-तांडव': धू-धू कर जल रही वन संपदा, ग्रामीणों ने जताई साजिश की आशंका

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 06:34 PM

shimla nankhari forests are on fire with forest resources burning

Shimla News: शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ननखड़ी क्षेत्र से सटे देलठ और नालाबन के जंगलों में इन दिनों विनाशकारी आग तांडव मचा रही है। आग की लपटों ने कई हेक्टेयर हरे-भरे वनों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे न केवल बहुमूल्य वन संपदा राख हो...

Shimla News: शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ननखड़ी क्षेत्र से सटे देलठ और नालाबन के जंगलों में इन दिनों विनाशकारी आग तांडव मचा रही है। आग की लपटों ने कई हेक्टेयर हरे-भरे वनों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे न केवल बहुमूल्य वन संपदा राख हो रही है, बल्कि वन्यजीवों पर भी अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जब जंगल आग की लपटों से घिरे होते हैं, तब वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहते हैं। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर आग बुझने के बाद अधिकारी केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराने और 'फोटोशूट' करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि धरातल पर आग बुझाने के ठोस प्रयास कम और कागजी औपचारिकताएं ज्यादा दिख रही हैं।

एक्शन टीम गठित करने की मांग

भीषण आग से सहमे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि सरकार, वन विभाग, स्थानीय निकायों और सामाजिक संस्थाओं को मिलाकर एक 'स्पेशल एक्शन टीम' का गठन किया जाए, जो युद्धस्तर पर बचाव कार्य करे। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए एक पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग उठाई है।

साजिश की आशंका

क्षेत्र के निवासियों ने आशंका जताई है कि जंगलों में बार-बार लगने वाली यह आग प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानवीय कारणों या शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!