Shimla: विजयनगर में दिखे इस खतरनाक जानवर के बच्चे, लोगों में दहशत

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Apr, 2025 04:55 PM

shimla leopard cub people terror

राजधानी शिमला सहित उपनगरों में भी तेंदुओं की दहशत है। मंगलवार देर रात को शिमला से सटे उपनगर टुटू के विजयनगर में 2 तेंदुए के बच्चे (शावक) दिखे, जिनकी उम्र 5 से 6 माह होने का अनुमान है।

शिमला (भूपिन्द्र): राजधानी शिमला सहित उपनगरों में भी तेंदुओं की दहशत है। मंगलवार देर रात को शिमला से सटे उपनगर टुटू के विजयनगर में 2 तेंदुए के बच्चे (शावक) दिखे, जिनकी उम्र 5 से 6 माह होने का अनुमान है। ये शावक वहां पर एक भवन में लगे सीसीटीसी कैमरे में कैद हो गए। इससे उन लोगों में भय का माहौल है, जो रात के समय उधर से गुजरते हैं।

गत वर्ष भी 2 तेंदुओं और उनके साथ 2 शावकों को पंचायत के भरयाल और मजठाई गांव तथा उपनगर टुटू के दिव्यनगर और कैंचीमोड़ के आसपास के जंगलों में अक्सर देखा गया था। पार्षद मोनिका भारद्वाज ने बताया कि लोगों की सूचना के बाद वन विभाग के आरओ को इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने इन तेंदुओं की मां को पकड़ने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। वहां पर पिंजरे लगाने की बात भी वन विभाग ने कही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!