संगठनात्मक विषयों पर नड्डा-शाह से चर्चा करने के लिए दिल्ली गए जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Mar, 2023 10:47 PM

shimla jairam delhi nadda shah discussion

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की।

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की। पार्टी सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की। इसके तहत आगामी समय में पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष पद पर फेरबदल कर सकती है। इसी तरह नगर निगम चुनाव व विधानसभा सत्र की रणनीति को लेकर भी मंत्रणा हुई है। सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा विधानसभा में जनता से सीधे जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से उठा रही है।

इसमें पूर्व सरकार के समय में खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करने एवं विधायक क्षेत्र विकास निधि को रोकने जैसे विषयों का भाजपा ने सदन के भीतर एवं बाहर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नगर निगम चुनाव को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है तथा वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जयराम ठाकुर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए थे। यह दूसरा मौका है, जब आला नेताओं से चर्चा के लिए गए हैं। उनके बुधवार को शिमला वापस लौटने की संभावना है।

नई दिल्ली दौरे के चलते विधानसभा नहीं आए नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नई दिल्ली दौरे के चलते विधानसभा नहीं आ सके। ऐसे में विपक्ष की तरफ से बिक्रम सिंह, डा. हंसराज और रणधीर शर्मा सहित अन्य नेताओं ने सरकार को घेरने का प्रयास किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!