हिमाचल पुलिस ने चुनावी समर में 66 उद्घोषित अपराधी पकड़े

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Nov, 2022 06:46 PM

shimla himachal police election proclaimed criminal arrested

हिमाचल विधानसभा के चुनावी समर में प्रदेश पुलिस विभाग ने 67 उद्घोषित अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल की। प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल विधानसभा के चुनावी समर में प्रदेश पुलिस विभाग ने 67 उद्घोषित अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल की। प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार प्रदेश में चुनावी घोषणा होने के पश्चात 14 अक्तूबर से 12 नवम्बर मतदान की प्रक्रिया होने तक विभाग 33 किलो चरस, 1275 ग्राम चिट्टा, 126 ग्राम गांजा, 347 ग्राम चूरा-पोस्त तथा 4,20,91,940रुपए की नकदी के साथ ही अन्य वस्तुएं जब्त की गईं। इसके साथ ही खनन अधिनियम के तहत 572 चालान करते हुए 33 लाख 60 हजार का जुर्माना वसूला गया है।

इसके साथ ही राज्य भर में 88,532 लाइसैंस हथियारों को पुलिस थाना में जमा किया गया जो कुल लाइसैंस हथियारों को 91 प्रतिशत है। इसी तरह 945 व्यक्तियों को विभिन्न अधिनियमों के तहत बाऊंड टॉऊन किया गया। इसके अतिरिक्त 863 गैर-जमानती वांरटों को निपटारा भी इस अवधि के दौरान किया गया। पुलिस मुख्यालय के अनुसार प्रदेश में विभाग ने जो अवैध शराब, मादक द्रव्यों व नकदी इत्यादी पकड़ी है उनकी संख्या पूर्व में हुए चुनाव के दौरान पकड़ गई अवैध वस्तुओं से 6 गुना है।

डी.जी.पी. ने आभार व्यक्त किया
प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने गृह मंत्रालय, केंद्रीय अद्र्ध सैनिक बलों, सभी सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों का चुनाव के दौरान समन्वय हेतु और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार व पुलिस महानिदेशकों को गृह रक्षक उपलब्ध करवाने हेतु आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही डी.जी.पी. ने प्रदेश पुलिस के सभी रैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों का शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाने हेतु उनके योगदान को लेकर धन्यवाद किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!