Shimla: सरकार ने हिमाचल के किसानों से खरीदी 2,123 क्विंटल गेहूं

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2025 10:31 PM

shimla government farmer wheat purchase

प्रदेश सरकर हिमाचल के किसानों से गेहूं खरीद कर उन्हें लाभ पहुंचा रही है और उनकी आर्थिकी को मजबूत कर रही है। सरकार ने हिमाचल के किसानों से 2,123 क्विंटल गेहूं खरीदी है।

शिमला (राजेश): प्रदेश सरकर हिमाचल के किसानों से गेहूं खरीद कर उन्हें लाभ पहुंचा रही है और उनकी आर्थिकी को मजबूत कर रही है। सरकार ने हिमाचल के किसानों से 2,123 क्विंटल गेहूं खरीदी है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में 838 किसानों से 60 रुपए प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2,123 क्विटंल गेहूं की खरीद की गई है और उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तातंरण के तहत 1.31 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं, जिसमें गेहूं के परिवहन के लिए 4.15 लाख रुपए परिवहन उपदान भी सम्मिलित है। राज्य सरकार प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई कच्ची हल्दी पर 90 रुपए प्रतिकिलो का समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है और इस वित्त वर्ष में सरकार द्वारा 6 जिलों के किसानों से 127 मीट्रिक टन हल्दी की खरीद की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने किसानों को 1.14 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किए हैं।

हिम भोग ब्रांड के तहत की जा रही प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री
प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हिम भोग ब्रांड के तहत की जा रही है। यह ब्रांड दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है और उपभोक्ता रसायन मुक्त उत्पादों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में अब तक 3.06 लाख किसानों ने प्रशिक्षण हासिल किया है। प्राकृतिक खेती के तहत 3,584 ग्राम पंचायतों की 38,437 हैक्टेयर भूमि को लाया गया है। प्रदेश में 2,22,893 से अधिक किसान विभिन्न फसलें उगा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!