शिमला में कांग्रेस का राहुल गांधी के पक्ष में धरना-प्रदर्शन

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jul, 2023 10:17 PM

shimla congress rahul gandhi demonstration

राजधानी शिमला में प्रदेश कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने कार्ट रोड पर राहुल गांधी के पक्ष में तथा केंद्र सरकार के...

शिमला (भूपिन्द्र): राजधानी शिमला में प्रदेश कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने कार्ट रोड पर राहुल गांधी के पक्ष में तथा केंद्र सरकार के तानाशाही नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को बहाल नहीं किया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह छाजटा, अमित पाल सिंह, देवेंद्र बुशहरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, विनोद जिंटा, जी.एस. तोमर, हेमराज शर्मा, एस.के. सहगल, एन.एस.यू.आई. के महासचिव यासीन भट्ट और शिमला शहरी के प्रभारी नितिन देष्टा सहित अन्य कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., युवा कांग्रेस व सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

राहुल के न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी हर स्तर पर : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है। राहुल गांधी के खिलाफ  भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफ ल होने वाला नहीं है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की मानहानि की याचिका खारिज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही आज देश की राजनीति में अस्थिरता पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लोकसभा की सदस्यता से बाहर किया गया। देश में आज जिस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, वह बहुत ही ङ्क्षचता की बात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष की लड़ाई में देश-प्रदेश की कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक-एक पार्टी कार्यकत्र्ता राहुल गांधी की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!