जमीनी विवाद: दो परिवारों में खूनी झड़प, तेजधार हथियार से एक की बाजू काटी

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Apr, 2023 10:46 PM

shilai land dispute family bloody clash

पुलिस थाना शिलाई के तहत जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

शिलाई (आशु): पुलिस थाना शिलाई के तहत जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की बाजू अलग होने की सूचना है। घायल का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के गांव भटनोल में गत सोमवार देर शाम सामने आया। बताया जा रहा है कि 2 परिवारों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह ने तेजधार हथियार से दूसरे गुट के नारायण सिंह के गले पर हमला कर दिया। इस हमले में नारायण सिंह ने बचने की कोशिश की और हथियार बाजू पर लग गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में नारायण सिंह की बाजू अलग हो गई है।

इसके बाद नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नारायण सिंह को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है। यहां नारायण सिंह का इलाज चल रहा है। हालांकि इस हमले के बाद आरोपी वीरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। मंगलवार को भी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। इस खूनी झड़प का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। उधर, पूछे जाने पर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!