अपने ही कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराना राणा के लिए शर्मसार : भाजपा मंडल

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Jul, 2020 05:47 PM

shame on rana for joining her own party bjp board

सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंजना ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस विचारधारा आज इतने निम्न स्तर पर आ चुकी है

हमीरपुर (राजीव) : सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंजना ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस विचारधारा आज इतने निम्न स्तर पर आ चुकी है कि विधायक राणा आए दिन अपनी पार्टी को शर्मसार करवाते रहते हैं। कुछ महीनों से लगातार सुजानपुर के कुछ चुनिंदा चेहरों को छोटे-मोटे प्रोग्रामों में बार-बार उन्हें कांग्रेस का पटका पहना कर उनकी जॉइनिंग करवाते रहते हैं। विधायक राणा को समझना होगा ऐसी ओछी राजनीति कर अपने ही कार्यकर्ताओं को उनकी नजरों में शर्मसार महसूस करवा रहे हैं। 

सुजानपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा इस तरह की ओछी राजनीति कांग्रेस की विचारधारा को अक्सर लुभाती रहती है। कांग्रेस के नेता बताएं कि जिन लोगों को उन्होंने पार्टी में शामिल किया है उनके पास कब से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता है और वह भारतीय जनता पार्टी के लिए कब से कार्य कर रहे हैं। परंतु वैसा कुछ भी साबित नहीं कर पाएंगे क्योंकि जब कोई पार्टी व विचारधारा अपने ही कार्यकर्ताओं को राजनीति का हिस्सा बना लेती है तो इस तरह की गंदी राजनीति  अक्सर कांग्रेस पार्टी के नेताओं से देखने को मिलती रहती है। खास करके सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा आए दिन जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!