Hamirpur: पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार : मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2026 06:47 PM

nadaun forming a party democratic rights

नादौन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा पूछे गए थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है।

नादौन (जैन): नादौन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा पूछे गए थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है। जो व्यक्ति जाना चाहता है, वह जा सकता है व किसी को रोक नहीं सकते परंतु प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साधी है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मैडीकल कालेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च स्तरीय करने पर बल दिया जा रहा है, ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है व गैस की किल्लत होने पर सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!