हरिपुर में 2 दिनों में कोरोना के 9 मामले आने के बाद वार्ड नम्बर 2 का कुछ भाग सील

Edited By prashant sharma, Updated: 06 May, 2021 11:28 AM

sealed some portion in haripur after 9 cases of corona in 2 days

तहसील हरिपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटोली फकोरियां में पिछले 2 दिनों में कोरोना के 9 मामले आने के बाद वार्ड नंबर 2 के कुछ भाग को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया जिसके कारण आसपास के इलाके में कोरोना जैसी महामारी को लेकर भय का माहौल है।

हरिपुर (गगन/राजिंद्र) : तहसील हरिपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटोली फकोरियां में पिछले 2 दिनों में कोरोना के 9 मामले आने के बाद वार्ड नंबर 2 के कुछ भाग को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया जिसके कारण आसपास के इलाके में कोरोना जैसी महामारी को लेकर भय का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस वार्ड नम्बर 2 में कोरोना के 2 पॉजिटिव  केस  आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर में कुछ अन्य लोगों के सैंपल लिए गए जिस दौरान 7 अन्य व्यक्ति जिनमें एक 9 साल का बच्चा भी है, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने अब धीरे-धीरे गांव के परिवारों को अपनी पकड़ में लेना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परिवार में कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी। ऐसे में यह भी हो सकता है जिस कारण उक्त परिवारिक सदस्य संक्रमित हुए हैं। इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर में तैनात डॉ संजय बजाज ने बताया कि पिछले 2 दिनों में उक्त इलाके के 9 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं तथा यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। ज्वालाजी से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम जल्द ही उक्त इलाके में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी तभी पता चल पाएगा कि यह संक्रमण किस हद तक फैला है। इस दौरान थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर संक्रमित इलाके का दौरा किया इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान सुभाष चंद भी मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!