Edited By Vijay, Updated: 09 Dec, 2023 04:23 PM

पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बंडविहार के गांव दर्गील के सक्षम कौंडल ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पालमपुर/सुलह (ब्यूरो/वर्मा): पालमपुर उपमंडल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बंडविहार के गांव दर्गील के सक्षम कौंडल ने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सक्षम ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय व आर्मी पब्लिक स्कूल मुंबई से तथा स्नातक की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से की है। सक्षम के पिता संतोष कुमार भारतीय नौसेना से बतौर ऑनरेरी लैफ्टिनैंट सेवानिवृत हुए हैं जबकि उनकी माता सरिता देवी गृहणी हैं। सक्षम इससे पहले अपनी सेवाएं भारतीय नौसेना में भी दे चुके हैं।

वहीं घनैटा निवासी कैप्टन मेहताब चाढ़क व सरोज चाढ़क के बेटे रोहित चाढ़क भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से लैफ्टिनैंट बनकर पास आऊट हुए हैं। चाढ़क परिवार के वह चौथी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी बने हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा विवेकानंद पब्लिक स्कूल दरंग से व प्लस टू की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट से की है। रोहित के दादा सेवानिवृत्त कर्नल निहाल सिंह चाढ़क भी इसी अकादमी से अपने कोर्स में प्रथम रहकर पास आऊट हुए थे। रोहित के पिता मेहताब सिंह चाढ़क ने भी 18 पंजाब रैजीमैंट में 30 साल की सेवा की है और वह कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here