Himachal: 10 दिसंबर तक खुला रहेगा रोहतांग पास, प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Dec, 2025 12:06 PM

rohtang pass will remain open until december 10th

2 दिन बाद पर्यटक दोबारा रोहतांग दर्रे में दस्तक दे पाएंगे। जिला प्रशासन ने 10 दिसम्बर तक दर्रे को बहाल रखने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। मंगलवार व बुधवार को दर्रा बी.आर.ओ. द्वारा सड़क निर्माण कार्य के...

मनाली, (सोनू) : 2 दिन बाद पर्यटक दोबारा रोहतांग दर्रे में दस्तक दे पाएंगे। जिला प्रशासन ने 10 दिसम्बर तक दर्रे को बहाल रखने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। मंगलवार व बुधवार को दर्रा बी.आर.ओ. द्वारा सड़क निर्माण कार्य के चलते बंद रहा जबकि वीरवार से पर्यटक दोबारा दर्रे का दीदार कर सकेंगे।

डी.सी. तोरुल एस. रवीश ने मनाली-रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान एस.डी.एम. मनाली रमन शर्मा भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पर्यटन कारोबारी भी प्रशासन से दर्रा बहाल रखने की मांग कर रहे थे। रोहतांग दर्रा बहाल करने के लिए होटल एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकमल व लग्जरी कोच एसोसिएशन के प्रधान कपिल सहित अन्य कारोबारियों ने प्रशासन का आभार जताया है।

रमण कुमार शर्मा, एस.डी.एम. मनाली का कहना है कि वाहन सुबह 9 बजे रोहतांग की ओर जाएंगे तथा सायं 3 बजे से पहले मनाली लौट आएंगे। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!