सैंज में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Edited By prashant sharma, Updated: 25 Nov, 2021 11:58 AM

road accident in sainj one killed three injured

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के सैंज में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। सैंज के रैला के तहत जीरो प्वाइंट पर जीप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के सैंज में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। सैंज के रैला के तहत जीरो प्वाइंट पर जीप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है और एक महिला सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि ये सभी सैंज के रहने वाले है और जीप में सवार हो कर कहीं जा रहे थे। हादसे में चालक की मौत हुई है। वीना देवी( 33) रवती राम ( 42) पुनीत(23) घायल है। हादसे का पता चलते ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। एसपी कुल्लू ने हादसे की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!