Mandi: बुरी शक्तियां भगाने मंडी पहुंचे बंजार के आराध्य देव श्री बुशाहरा खोडू हनुमान, श्रद्धालुओं ने लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2025 07:22 PM

revered deity of banjar shri bushahra khodu hanuman

बंजार घाटी के आराध्य देव श्री बुशाहरा खोडू हनुमान अपने 300 से अधिक देवलुओं के साथ छोटी काशी पहुंचे। मंगलवार शाम को ढोल-नगाड़ों के साथ देवता का मंडी में प्रवेश करने से शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है।

मंडी (नीलम): बंजार घाटी के आराध्य देव श्री बुशाहरा खोडू हनुमान अपने 300 से अधिक देवलुओं के साथ छोटी काशी पहुंचे। मंगलवार शाम को ढोल-नगाड़ों के साथ देवता का मंडी में प्रवेश करने से शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। शहर में पहुंचते ही आराध्य देव श्री बुशाहरा खोडू हनुमान संकट मोचन ने मंडी के राजदेवता माधवराय के साथ मिलन किया। इस देव समागम को देखने के लिए शहरवासी उत्सुक दिखे और सड़कों पर अच्छी-खासी भीड़ बनी रही। हर श्रद्धालु ने आराध्य देवता के समक्ष नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया। शाम करीब 6 बजे समखेतर बाजार में हुए इस देव समागम में खूब रौनक देखने को मिली। देवता के देवलू रोशन ठाकुर ने बताया कि खोडू हनुमान का मंदिर बंजार की चकोरथा पंचायत के फगवाना गांव में स्थित है और देवता देव छमांहू के आदेशानुसार मंडी में पधारे हैं। इनका मंडी आने का मुख्य उद्देश्य बुरी शक्तियों को दूर करना, आपदा से बचाना और क्षेत्र में सुख-समृद्धि प्रदान करना है।

कल सेरी मंच पर भक्तों को देंगे आशीर्वाद
खोडू हनुमान देवता को संकट मोचन माना जाता है, जो अपने श्रद्धालुओं के कष्टों को दूर करते हैं। देवता के मंदिर में हर वर्ष 15 माघ को बुरी शक्तियों को दूर करने का मुख्य दिन होता है। इनके दरबार में जो भक्त पहुंचता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। आराध्य देवता श्री बुशाहरा खोडू हनुमान समखेतर में अपने भक्त के मेहमान बनकर रहेंगे। भक्तों की आस्था को देखते हुए बुधवार दोपहर के समय देव रथ भक्तों को आशीर्वाद देने के मकसद से सेरी मंच पर थोड़ी देर के लिए विराजमान होंगे। भगवान संकट मोचन का मंडी में पहली बार प्रस्थान हुआ है। इनका देव रथ भी कुल्लवी बनावट का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!