PGI में बच्ची की मौत मामले में CMO सिरमौर से रिपोर्ट तलब

Edited By Vijay, Updated: 13 Aug, 2020 12:11 AM

report summon from cmo sirmaur regarding the death of girl child in pgi

कोरोना संक्रमण से एक डेढ़ माह की बच्ची की मौत के मामले में डीसी सिरमौर ने जांच के आदेश जारी कर सीएमओ सिरमौर को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने नाहन की ग्राम पंचायत सुरला की डेढ़ माह की बच्ची की चंडीगढ़ में निधन होने और...

नाहन (प्रेम वर्मा): कोरोना संक्रमण से एक डेढ़ माह की बच्ची की मौत के मामले में डीसी सिरमौर ने जांच के आदेश जारी कर सीएमओ सिरमौर को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने नाहन की ग्राम पंचायत सुरला की डेढ़ माह की बच्ची की चंडीगढ़ में निधन होने और निधन उपरांत किए टैस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर देने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि बच्ची को नाहन से 9 अगस्त को चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित अस्पताल रैफर किया गया था, जहां पहुंचने पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया था तथा निधन उपरांत उसका कोरोना टैस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!