Edited By Vijay, Updated: 01 Jan, 2023 04:32 PM

पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान ने हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ।
शिमला (प्रीति): पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान ने हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने समारोह की कार्रवाई का संचालन किया। आरडी धीमान बीते शनिवार को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही उन्हें प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त बना दिया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त अध्यक्ष सीबी बरोवालिया, विधायकगण, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
प्रदेश में 6 महीने बाद हुई मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति
प्रदेश में 6 महीने बाद मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति हुई है। यह पद 30 जून 2022 को नरेंद्र चौहान की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो गया था, जिसे अब भरा गया है। धीमान अगले 3 साल तक मुख्य सूचना आयुक्त के पद बने रहेंगे। मुख्य सूचना आयुक्त बनने पर वह उचित आधार होने पर किसी भी मामले में स्वयं संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे सक ते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here