Sirmour: गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार! छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक हिरासत में

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2025 09:59 PM

rajgarh teacher student molestation

उपमंडल के एक स्कूल में गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर स्कूली छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं।

राजगढ़: उपमंडल के एक स्कूल में गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर स्कूली छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। यह शिक्षक कब से छात्राओं के साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दरअसल इस मामले का खुलासा स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में हुआ, जहां कुछ छात्राओं की तरफ से स्कूल की प्रिंसीपल को इस सारे मामले को लेकर शिकायत की गई। इस पर स्कूल में यौन उत्पीड़न समिति की बैठक बुलाई गई और अभिभावकों को भी इसमें बुलाया गया। पीड़ित छात्राओं ने यह पूरा मामला समिति के समक्ष रखते हुए आपबीती सुनाई कि किस तरह यह से शिक्षक उनके साथ गंदा व्यवहार करता है और उन्हें गलत तरीके से छूता है। इसके बाद स्कूल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्कूल में ही लोगों ने प्रदर्शन व नारेबाजी आरंभ कर दी।

इसके बाद पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लिया और मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मौके पर स्थानीय एसडीएम पहुंचे तो विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि इस मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसीपल उचित कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इस पर एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस सारे मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

सूत्रों के अनुसार स्कूल की लगभग 2 दर्जन छात्राओं ने शिक्षक पर ऐसे आरोप लगाए हैं। असली बात का पता तो पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा कि कितनी छात्राओं के साथ ऐसा हुआ है। राजगढ़ पुलिस उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डडवाल के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!