विजिलैंस जांच में बड़ा खुलासा : पृथ्वी सिंह ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक को दी थी 50 हजार की रिश्वत

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2020 10:58 PM

prithvi singh gave bribe of 50 thousand to former health director

स्वास्थ्य विभाग में 5 लाख रुपए के कथित लेन-देन से जुड़े ऑडियो मामले में गिरफ्तार आरोपी पृथ्वी सिंह को कोर्ट में पेश किया गया तथा उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। उसे शुक्रवार को न्यायालय में फिर से पेश किया जाएगा। इसके साथ ही विजीलैंस जांच में...

शिमला (ब्यूरो): स्वास्थ्य विभाग में 5 लाख रुपए के कथित लेन-देन से जुड़े ऑडियो मामले में गिरफ्तार आरोपी पृथ्वी सिंह को कोर्ट में पेश किया गया तथा उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। उसे शुक्रवार को न्यायालय में फिर से पेश किया जाएगा। इसके साथ ही विजीलैंस जांच में सामने आया है कि पृथ्वी सिंह ने बतौर रिश्वत 50 हजार रुपए तत्कालीन स्वास्थ्य निदेशक को पहुंचाए थे। हालांकि यह पैसा किस दिन और किस समय पहुंचाया, इसकी जानकारी नहीं दी है।

आरोपी 5 लाख रुपए के लेन-देन की नहीं दे रहा जानकारी

जांच के दौरान आरोपी 5 लाख रुपए के लेन-देन पर भी जानकारी नहीं दे रहा है। पृथ्वी सिंह जिस फर्म के लिए काम करता था, उसके मालिक  से भी कोविड की वजह से पूछताछ नहीं हो सकी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसे होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है और कोविड टैस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है, ऐसे में पृथ्वी सिंह का पुलिस रिमांड और बढ़ाया जाएगा।

यह है मामला

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग में 5 लाख रुपए के लेन-देन वाला ऑडियो वायरल होने के बाद विजीलैंस ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता को गिरफ्तार किया था तथा बाद में उसकी जमानत हो गई थी। इसके बाद विजीलैंस ने आरोपी पृथ्वी सिंह का मोबाइल फोरैंसिक जांच के लिए भेजा। मोबाइल में और ऑडियो मिलने के बाद डॉ. गुप्ता व पृथ्वी सिंह के 2 बार वॉयस सैंपल भी लिए गए, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, गिरफ्तार पृथ्वी सिंह से जांच एजैंसी पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!