प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनाएं: धूमल

Edited By Ekta, Updated: 07 Jul, 2019 12:15 PM

prem kumar dhumal

उपमंडल सुजानपुर के नगर परिषद के वार्ड नं.-4 डोली बूथ पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया और साथ ही स्व. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती दीप प्रज्वलित कर मनाई गई। कार्यक्रम में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर...

सुजानपुर/हमीरपुर (अश्विनी/अश्विनी): उपमंडल सुजानपुर के नगर परिषद के वार्ड नं.-4 डोली बूथ पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया और साथ ही स्व. डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती दीप प्रज्वलित कर मनाई गई। कार्यक्रम में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। धूमल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्यों को भाजपा में शामिल करवाएं। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करने के लिए कहा और कहा कार्यक्रम 6 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक चलेगा। 

यह कार्यक्रम सुजानपुर के डोली बूथ पर किया, जिसमें कई दशकों से कांग्रेस का वर्चस्व रहा था परंतु इस बार लोकसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत मिली। इसीलिए सभी डोली बूथ के कार्यकर्ताओं व जनता का धन्यवाद किया और सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में यह जनमत और बढ़ेगा। संगठन पर्व सदस्यता अभियान में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में प्राथमिक सदस्यता लेकर शामिल हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने मंडलाध्यक्ष कै. रणजीत सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने का प्रण लिया।

भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेने वालों में मुख्य: तिलक राज कश्यप पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, पंकज गुलेरिया प्रैजीडैंट स्पोट्रस यूथ क्लब, तारा चंद, नरेश कुमार, मोनिका चौधरी, राकेश कुमार और 50 लोगों ने सदस्यता ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता का लोकसभा चुनाव में बढ़त दिलाने का धन्यवाद किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!