प्रतिभा सिंह की दिल्ली में राजीव शुक्ला से मुलाकात, हिमाचल की राजनीतिक गतिविधियों से करवाया अवगत

Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2023 07:49 PM

pratibha singh meets rajeev shukla in delhi

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने राजीव शुक्ला को...

शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने राजीव शुक्ला को प्रदेश की ताजा राजनीतिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश प्रभारी को अवगत करवाया कि प्रदेश में भारी बारिश से बहुत नुक्सान हुआ है और आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इसके साथ ही सरकार व संगठन के बीच कैसे बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा 
सूत्रों के अनुसार इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने बोर्ड व निगमों में सक्रिय पदाधिकारियों की ताजपोशी जल्द किए जाने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते ही कांग्रेस सत्ता में आई है, ऐसे में पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करने वालों को सरकार में अधिमान मिलना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला चला आ रहा है, वह आगे भी जारी रहेगा। प्रतिभा सिंह बुधवार को कुछ अन्य पार्टी नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। 

विक्रमादित्य सिंह ने अपने विभागों से जुड़े कार्यों से करवाया अवगत
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रदेश में बरसात से हुए नुक्सान और सरकार द्वारा चलाए जा रहे बचाव, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी प्रदेश प्रभारी को दी। उन्होंने अवगत करवाया कि भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से अवरुद्ध हुए अधिकतर सड़कों मार्गों को बहाल किया जा चुका है और प्रभावितों को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने अपने विभागों से जुड़े कार्यों के बारे में प्रदेश प्रभारी को जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम
सूचना के अनुसार विक्रमादित्य सिंह का दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। प्रदेश में भारी बारिश से सड़कों व पुलों को हुए नुक्सान को देखते हुए वह केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग कर सकते हैं। 

मंत्रिमंडल विस्तार का मामला लटका
प्रदेश में मंंत्रिमंडल विस्तार का मामला लटक गया है। पहले चर्चा थी कि जुलाई माह तक रिक्त चल रहे मंत्रियों के तीनों पदों को भर दिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। मंत्री पद की दौड़ में कई विधायक शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा व राजेश धर्माणी सहित अन्य विधायक शामिल हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!