ऊना में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को मिली बड़ी सौगात, पढ़ें खबर

Edited By Ekta, Updated: 06 Feb, 2019 03:04 PM

police and paramilitary forces personnel in una get big help

ऊना में पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस लाइन ऊना में सेंट्रल पुलिस सब्सिडाइज कैंटीन ने आज से काम शुरू कर दिया है। इस कैंटीन में पुलिस व बलों में तैनात और रिटायर्ड कर्मियों को सस्ता सामान मिलेगा। इसका शुभारंभ उत्तरी...

ऊना (अमित): ऊना में पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस लाइन ऊना में सेंट्रल पुलिस सब्सिडाइज कैंटीन ने आज से काम शुरू कर दिया है। इस कैंटीन में पुलिस व बलों में तैनात और रिटायर्ड कर्मियों को सस्ता सामान मिलेगा। इसका शुभारंभ उत्तरी क्षेत्र के डीआईजी अतुल फुलझेले ने किया।
PunjabKesari

इस अवसर पर पूर्व डीआईजी आरएम शर्मा, जिलाधीश ऊना राकेश कुमार प्रजापति, एडीसी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एएसपी विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस जवान उपस्थित रहे। 
PunjabKesari

डीआईजी ने कहा कि हिमाचल पुलिस द्वारा यह उपक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत उत्तरी खंड के तीन जिलों में कैंटीन की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊना से पहले कांगड़ा व चंबा में कैंटीन अपनी सेवाएं दे रही है। अब जिला ऊना के पुलिस लाईन झलेड़ा में कैंटीन खुली है। उन्होंने कहा कि इसकी सुविधा पुलिस जवान व उनके परिवार के अलावा रिटायर्ड पुलिस जवान व उनके परिवार को मिल सकती है। डीआईजी ने बताया कि पुुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी कैंटीन पर सस्ता राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा है। अभी कैंटीन में कम सामान है, लेकिन धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!