ममता भारद्वाज व नितिन के गानों पर झूमे लोग

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 25 Jun, 2022 05:08 PM

people dance on the songs of mamta bhardwaj and nitin

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला बनीखेत की अंतिम संध्या काफी शानदार रही। सबसे पहले मेले में लोकल कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन किया। इसमें रमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, पंकज जितेंद्र शर्मा और कांगडा से आए कलाकार मीनाक्षी, मनीशा चौपडा...

बनीखेत (दर्शन): जिला स्तरीय आषाढ़ नाग देवता मेला बनीखेत की अंतिम संध्या काफी शानदार रही। सबसे पहले मेले में लोकल कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन किया। इसमें रमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, पंकज  जितेंद्र  शर्मा और कांगडा से आए कलाकार मीनाक्षी, मनीशा चौपडा , शवेता रजिंद्र ठाकुर ने ङ्क्षहदी पंजाबी और पहाड़ी गानों से लोगों का मनोरंजन किया। इसके साथ कांगडा के युवा गायक मोहित गर्ग ने कुत्थु ते आया मेरे रुणझुणुआ, सस लांदी बोलियां नणान लांदी मिणेयां, गद्दी दिखी दिखी हस्दा, गदणी जचया बांका बालू, जिणा कांगड़े दा अपने मशहूर गाने गाकर लोगों को मोहित किया गया।

अंतिम संध्या के मुख्यातिथि को भरमौर विधायक जिया लाल कपूर को एस.डी.एम. डल्हौजी जगन ठाकुर ने  शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा सुंदरनगर की मशहूर कलाकार ममता भारद्वाज ने ग्राएं दिया लंबरा हो इना छोरुआं जो देयां समझाई बत्ता जांदे सीठी आदि गाने प्रस्तुत कर  समा बांधा। वहीं नितिन कुमार ने अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर किया खासकर युवाओं ने उनके साथ गाकर और खूब डांस भी किया। उनके गानों में दर्दे दिल दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने,  गड्डे ते न चढ़दी गडीरे ते न चढ़दी, इक मुंडा पंजाबी ओदे नैण शराबी कुडी लव यू लव यू आखदी, दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी, शंकर नाथ रे औ भौले नाथ रे जैस मशहूर गाने गा कर लोगों का मन जीत लिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!