ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Nov, 2025 10:21 AM

parking in una will cost just rs 10

नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क केवल 10 रुपये निर्धारित किया गया है। ओल्ड बस स्टैंड पार्किंग पर भी यही दर लागू होगी। यह पहल खासतौर पर उन लोगों की...

ऊना। नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क केवल 10 रुपये निर्धारित किया गया है। ओल्ड बस स्टैंड पार्किंग पर भी यही दर लागू होगी। यह पहल खासतौर पर उन लोगों की सुविधा के लिए की गई है, जो थोड़े समय के लिए आते हैं और त्वरित, सुलभ पार्किंग चाहते हैं। आयुक्त ने कहा कि यह कदम शहर में पार्किंग अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगा।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में ऊना शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर भीड़भाड़ को लेकर अन्य अहम आदेश भी जारी किए थे, जिससे यातायात और सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था और बेहतर बने। नगर निगम का यह नया शुल्क निर्धारण प्रशासन के प्रयासों को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!