शिव मंदिर बैजनाथ में साढ़े 4 क्ंिवटल माखन से तैयार होगा घृतमंडल

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jan, 2022 09:24 PM

paprola baijnath shiva temple makhan ghritmandal

ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में इस बार मकर संक्रांति के दिन करीब साढ़े 4 क्ंिवटल देसी घी व सूखे मेवों के साथ घृतमंडल तैयार होगा। यह बात मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त व एस.डी.एम. बैजनाथ सलीम आजम ने कही।

पपरोला: ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में इस बार मकर संक्रांति के दिन करीब साढ़े 4 क्ंिवटल देसी घी व सूखे मेवों के साथ घृतमंडल तैयार होगा। यह बात मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त व एस.डी.एम. बैजनाथ सलीम आजम ने कही। एस.डी.एम. ने बताया कि 7 दिन बाद घी रूपी माखन को मंदिर न्यास द्वारा प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में पावन पिंडी पर लेप करने से पहले देसी घी को शून्य तापमान पर 101 बार संशोधित करने के बाद पेड़े बनाकर पावन घृतमंडल तैयार किया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन देर शाम होने वाली आरती के बाद मंदिर के पुजारी घृतमंडल को बनाने का काम शुरू करेंगे। इसके अलावा महाकाल मंदिर, संसाल मुकुटनाथ मंदिर व बैजनाथ बस स्टैंड के पास पूठे चरण मंदिर में भी घृतमंडल पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!