Edited By Kuldeep, Updated: 10 Nov, 2025 06:50 PM

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व सुलह विधायक विपिन सिंह परमार के निवास पर पहुंचे।
पालमपुर (भृगु): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व सुलह विधायक विपिन सिंह परमार के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पुत्री प्रोफैसर आस्था अग्निहोत्री के विवाह का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया। राजनीतिक मतभेदों से इतर यह भेंट आपसी सम्मान और मधुर संबंधों की मिसाल के रूप में देखी जा रही है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा और हिमफैड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।