Kangra: जनसंघ की प्रथम पीढ़ी के नेता थे विजय मल्होत्रा : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Sep, 2025 09:41 PM

palampur jan sangh first generation vijay malhotra

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा भारतीय जनसंघ की प्रथम पीढ़ी के देश की राजधानी दिल्ली के एक दिग्गज नेता थे।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा भारतीय जनसंघ की प्रथम पीढ़ी के देश की राजधानी दिल्ली के एक दिग्गज नेता थे। दिल्ली में विजय कुमार मल्होत्रा और मदन लाल खुराना की जोड़ी ने एक मजबूत संगठन खड़ा किया, उसका प्रभाव सारे देश पर पड़ा। उन्होंने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा से मेरा व्यक्तिगत लम्बा संबंध था।

मैं दिल्ली में उनके साथ पार्टी का काम करता रहा। शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रारम्भ के दिनों में विजय कुमार मल्होत्रा और मदन लाल खुराना बहुत अधिक सहयोग करते रहे। जब हिमाचल में कोई भी बड़ा चुनाव होता था तो यह दोनों नेता बहुत से कार्यकर्त्ताओं के साथ हिमाचल में हमारी मदद करने के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा के स्वर्गवास से पार्टी की पहली पीढ़ी के नेता का अभाव हमेशा शोक का कारण बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!