Himachal Express: पढ़िए अबतक की बड़ी खबरें

Edited By Ekta, Updated: 21 Feb, 2019 05:48 PM

pagalnala flood

रेलवे विभाग ने ऊनावासियों को सौगातों की झड़ी लगा दी है। बता दें कि अब ऊना रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन आज से शुरू हो गई है। पहले नंगल पंजाब से चलने वाली इस ट्रेन को ऊना से चलाने की काफी लंबे समय से मांग उठ रही थी जिसे रेल मंत्रालय...

शिमला: रेलवे विभाग ने ऊनावासियों को सौगातों की झड़ी लगा दी है। बता दें कि अब ऊना रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन आज से शुरू हो गई है। पहले नंगल पंजाब से चलने वाली इस ट्रेन को ऊना से चलाने की काफी लंबे समय से मांग उठ रही थी जिसे रेल मंत्रालय द्वारा अब पूरा किया गया है। भारी बारिश के चलते कुल्लू के पागलनाला में बाढ़ आने से एक जीप फंस गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ से जीप से बाहर निकल अपनी जान बचा ली। नगर निगम शिमला ने वर्ष 2019-20 के लिए 297 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महापौर कुसुम सदरेट ने अपने बजट भाषण में शहर वासियों को कई नई योजनाएं समर्पित की। जिनमें से निगम रसोई सेवा योजना भी एक है। चंडीगढ़-देहरादून NH पर धौला कुआं के समीप एक सड़ हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित कार चलते ट्रैक्टर जा टकराई। जिससे ट्रैक्टर चालक नीचे गिर गया और घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार भी बाल-बाल बचा। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-  

रेलवे विभाग का ऊना को एक और तोहफा
रेलवे विभाग ने ऊनावासियों को सौगातों की झड़ी लगा दी है। बता दें कि अब ऊना रेलवे स्टेशन से सहारनपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन आज से शुरू हो गई है। पहले नंगल पंजाब से चलने वाली इस ट्रेन को ऊना से चलाने की काफी लंबे समय से मांग उठ रही थी जिसे रेल मंत्रालय द्वारा अब पूरा किया गया है। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सहारनपुर के लिए चलने वाली ट्रेन का शुभारंभ किया। 

पागल नाला में बाढ़ बहा ले गई जीप
भारी बारिश के चलते कुल्लू के पागलनाला में बाढ़ आने से एक जीप फंस गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ से जीप से बाहर निकल अपनी जान बचा ली। बता दें कि जीप मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुई। जब जीप चालक सब्जी मंडी जा रहा था। इसी दौरान जीप नाले के मलबे में फंस गई। जीप को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी से कोशिश की जा रही है। 

Mayor कुसुम ने पेश किया 297 करोड़ का Budget
नगर निगम शिमला ने वर्ष 2019-20 के लिए 297 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महापौर कुसुम सदरेट ने अपने बजट भाषण में शहर वासियों को कई नई योजनाएं समर्पित की। जिनमें से निगम रसोई सेवा योजना भी एक है। योजना के अंतर्गत शिमला के तीनों सरकारी अस्पताल आईजीएमसी, केएनएच और रिपन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को निगम फ्री में खाना देगा।  

चंडीगढ़-देहरादून NH पर सड़क हादसा
चंडीगढ़-देहरादून NH पर धौला कुआं के समीप एक सड़ हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित कार चलते ट्रैक्टर जा टकराई। जिससे ट्रैक्टर चालक नीचे गिर गया और घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार भी बाल-बाल बचा। 

पोता बोला- दादा मेरे गुरु, चुनाव जीतकर दूंगा गुरु दक्षिणा
पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आश्रय शर्मा ने कहा कि वह अपने दादा पंडित सुखराम को अपना राजनैतिक गुरू मानते हैं क्योंकि उनसे उन्हें सीखने को काफी कुछ मिला है। आश्रय शर्मा का कहना है कि वह इस बार लोकसभा का चुनाव लड़कर और उसे जीतकर अपने गुरू को गुरूदक्षिणा देंगे। 

7 वॉल्वो बसों का काटा चालान
बिना टैक्स दिए हिमाचल में प्रवेश कर रही वॉल्वो बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद के नेतृत्व में अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के पास नाका लगाकर कार्रवाई की। यह नाका सुबह साढ़े 5 बजे लगाया गया था और साढ़े 10 बजे तक विभाग की तरफ से भारी बारिश के बीच भी कार्रवाई जारी रखी गई।  

बर्फ की सफेद चादर से ढकी Bir Billing
हिमाचल प्रदेश की बीड़-बिलिंग घाटी में पर्यटक आजकल पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद ले रहे हैं। दिसंबर महीने से यहां जारी बर्फबारी के बाद बिलिंग में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। इस बर्फ की चादर के ऊपर पैराग्लाइडिंग करने का रोमांच और बढ़ गया है। बिलिंग में रोजाना सैकड़ों पर्यटक बर्फबारी का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। साथ ही हवाई रोमांचक खेल पैराग्लाइडिंग का भी खूब आनंद उठा रहे हैं।  

भाजपा-कांग्रेस में राजनीति का अखाड़ा बने CU का आखिर देहरा में हुआ शिलान्यास
भाजपा-कांग्रेस में राजनीति का अखाड़ा बने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय को नींव का पत्थर नसीब हुआ। केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पहले देहरा में नींव का पत्थर रखा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दूसरे पहर में केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर के लिए जदरांगल स्थित जमीन पर केंद्रीय मंत्री द्वारा आधारशिला रखी।  

चंबा में Landslide की चपेट में आया मकान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। कई जगह सड़कें ठप हो चुकी है तो कई जगह बिजली भी गुल हो चुकी है।  वहीं ग्राम पंचायत कल्हेल के अंतर्गत आने वाला गांव कलेरा में अभी-अभी एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। 

ग्लेशियर की चपेट में आने से बिलासपुर के जवान की मौत
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत तिब्बत-चीन बॉर्डर से सटे इलाके में बुधवार को ग्लेशियर की चपेट में आए 6 जवानों में से बिलासपुर का जवान भी शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि शाहतलाई के गांव घुमारपुर के राकेश कुमार (41) पुत्र चरंजी लाल हादसे के समय गश्त पर थे। यह जवान जेके राइफल-7 में तैनात था। शहीद की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!