कांगड़ा में एक महिला और कोरोना पॉजिटिव, सुबह भी आए थे चार मामले

Edited By prashant sharma, Updated: 29 May, 2020 05:15 PM

one woman and corona positive in kangra four cases came in morning

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन के प्रयासों के बाद भी मामलों में कोई कमी नहीं आई है।

पालमपुर (भृगु) : हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन के प्रयासों के बाद भी मामलों में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि अब जो अधिकतर मामले सामने आ रहे हैं वे बाहरी राज्यों से आए लोगों के ही निकल रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बाहर फंसे हिमाचलियों को प्रदेश में वापस लाया गया है, उनकी रिपोर्ट ही अब पॉजिटिव आ रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 10 मामले सामने आए हैं।

ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है। अब जसाई गांव की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला 23 मई को दिल्ली से लौटी है। महिला होम क्वारंटाइन में थी। महिला को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। इस मामले के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 74 हो गया है। एक्टिव केस 53 हो गए हैं। कांगड़ा जिला में अब तक 5 नए मामले सामने आए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 291 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 205 हो गए हैं। बता दें कि अब तक आज हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सुबह कांगड़ा के चार और हमीरपुर के 5 मामले शामिल है। 

सुबह कांगड़ा में जो 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इनमें एक महिला तथा 3 पुरुष शामिल हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए लोगों में संघोल की 42 वर्षीय महिला, गदरन का 33 वर्षीय पुरुष व थुरल से 27 वर्षीय युवक शामिल है। ये सभी महाराष्ट्र के पुणे से हिमाचल लौटे थे और वर्तमान में राधा स्वामी सत्संग परिसर परौर में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। इसके अतिरिक्त एक 75 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह बुजुर्ग 4 दिन पहले दिल्ली से लौटा था तथा वर्तमान में होम क्वारंटाइन में था। थुरल का यह व्यक्ति डायलिसिस पर है जिस कारण उसे मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तैयार किए गए कोविड-19 डैडिकेटेड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!