एक तरफा प्रेम बना युवती के कत्ल की वजह

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Apr, 2021 12:12 PM

one sided love became the reason for the murder of the girl

लाड़ला कौड़ी में हुए युवती के कत्ल के मामले में पुलिस अब साक्ष्यों के भरोस चल रही है। पुलिस ने कत्ल में प्रयोग हथियार, युवती का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस कत्ल के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा सकी है।

गगरेट : लाड़ला कौड़ी में हुए युवती के कत्ल के मामले में पुलिस अब साक्ष्यों के भरोस चल रही है। पुलिस ने कत्ल में प्रयोग हथियार, युवती का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस कत्ल के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा सकी है। हालांकि शुरूआती जांच में पता चला है कि युवती और कत्ल के आरोपी बाबा की पिछले आठ महीनों से बातचीत हो रही थी, फिर भी प्रेम संबंध होने की बात को सत्य नहीं कहा जा सकता है। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह एक तरफा प्रेम संबंध का मामला है और उसी आधार पर आगे की जांच की जा रही है। 

क्या कोई राज जानती थी युवती 

आरोपी बाबा ने पूर्व में पुलिस से कहा कि थी युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी, तो क्या युवती बाबा का कोई राज जानती थी। यह भी पता चला है कि युवती आश्रम के बड़े बाबा को कोई बात बताने वाली थी, वह बात क्या है इस बात को पुलिस ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। 

पुलिस मान रही एक तरफा प्रेम संबंध 

इधर पुलिस पूरे मामले को एक तरफा प्रेम संबंध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि बाबा युवती को आठ माह से प्रेम प्रस्ताव भेज रहा था, जिसे युवती इंकार कर रही थी। जब बाबा युवती को परेशान करने लगा तो युवती ने बाबा को धमकी दी  िकवह आश्रम के बड़े बाबा और ग्रामीणों को सारी बात बता देगी। इसके बाद बाबा ने युवती का कत्ल कर दिया। ऊना एसपी अर्जित सेन का कहना है कि जांच में पुजारी ने बात कबूल की है कि युवती ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, इसलिए उसने युवती का कत्ल कर दिया। फिलहाल आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!