हिमाचल में कोरोना से एक की मौत, 84 नए पॉजिटिव मामले

Edited By Vijay, Updated: 05 Mar, 2021 10:52 PM

one death and 84 new cases of corona in himachal

हिमाचल में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना से शुक्रवार को फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह 58 वर्षीय व्यक्ति जिला कांगड़ा का रहने वाला था। प्रदेश में अब कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 984 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना के नए 84 पॉजिटिव...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। कोरोना से शुक्रवार को फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह 58 वर्षीय व्यक्ति जिला कांगड़ा का रहने वाला था। प्रदेश में अब कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 984 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना के नए 84 पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 4, हमीरपुर के 2, कांगड़ा के 20, मंडी के 3, शिमला का 1, सिरमौर के 25, सोलन के 11 व ऊना के 18 मरीज शामिल हैं। अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 59026 पहुंच गया है, वहीं एक दिन में कोरोना से 22 लोगों ने जंग जीती है। वर्तमान में 601 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 4442 संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 3986 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 422 की रिपोर्ट आना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!