कांगड़ा में कोरोना से एक और मरीज की मौत, 20 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 05 Mar, 2021 08:45 PM

one death and 20 new cases of corona in kangra

कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है जबकि 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया शुक्रवार को चक भाटियां पठानकोट की 19...

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है जबकि 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया शुक्रवार को चक भाटियां पठानकोट की 19 वर्षीय युवती, इंदौरा की 46 वर्षीय महिला, इंदौरा की 27 वर्षीय युवती व 24 वर्षीय युवक, योल धर्मशाला की 70 वर्षीय महिला, इंदौरा का 41 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज का 89 वर्षीय व्यक्ति व 44 वर्षीय महिला, बैजनाथ का 31 वर्षीय व्यक्ति, ठारू कांगड़ा की 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं योल धर्मशाला की 35 वर्षीय महिला व 26 वर्षीय युवक, फ तेहपुर का 18 वर्षीय युवक, देहरा का 16 साल का लड़का, योल कैंट का 56 वर्षीय व्यक्ति, त्रिपल का 54 वर्षीय व्यक्ति, भवारना का 64 वर्षीय व्यक्ति, धीरा के 75 व 60 वर्षीय व्यक्ति और धर्मशाला का 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिला में कोरोना के 8624 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 8159 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 255 एक्टिव केस हैं। जिला में अब कोरोना से मौतों का आंकड़ा 208 तक पहुंच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!