हिमाचल में कोरोना से 1 और मौत, 153 आए नए संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2021 09:56 PM

one death and 153 news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब फिर से बढऩे लग गया है। हिमाचल में अब तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,06,027 पहुंच गया है। बीते 3 दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों के अंदर प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति...

शिमला (जस्टा): हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब फिर से बढऩे लग गया है। हिमाचल में अब तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,06,027 पहुंच गया है। बीते 3 दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों के अंदर प्रदेश में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मौत जिला हमीरपुर में 95 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। वहीं कोरोना के नए 153 संक्रमित मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 6, चम्बा के 21, हमीरपुर के 10, कांगड़ा के 21, कुल्लू के 20, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 31, शिमला के 32, सिरमौर के 2, सोलन के 4 व ऊना के 5 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एक दिन में 72 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

1217 कोरोना संंक्रमितों का चल रहा उपचार

वर्तमान में 1217 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं अभी तक 2,01,270 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 28,34,431 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 26,27,525 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 13,102 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 12,084 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 879 की रिपोर्ट आना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!