Edited By Jyoti M, Updated: 29 Jun, 2025 11:48 AM

हिमाचल प्रदेश में इस साल 10 से 24 जुलाई तक होने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए खाने-पीने की चीज़ों और रहने के लिए बिस्तरों के दाम तय हो गए हैं। ये दाम श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड ने तय किए हैं।
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में इस साल 10 से 24 जुलाई तक होने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए खाने-पीने की चीज़ों और रहने के लिए बिस्तरों के दाम तय हो गए हैं। ये दाम श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड ने तय किए हैं।
यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ट्रस्ट और प्रशासन ने मिलकर ये दरें तय की हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई दुकानदार तय दाम से ज़्यादा पैसे वसूलता है, तो उस पर कड़ी नज़र रखी जाएगी। ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के दाम:
खाने-पीने की चीज़ें (दाम यात्रा के पड़ावों के अनुसार घटते-बढ़ते हैं):
मैगी: ₹35 से ₹75 प्रति पैकेट के हिसाब से मिलेगी
चाय: ₹15 से ₹45 प्रति कप
परांठा: ₹35 से ₹75 प्रति परांठा
नाश्ता: ₹75 से ₹180 प्रति यात्री
रहने के लिए बिस्तर (प्रति यात्री):
पार्वती बाग: ₹320, भीम डवारी: ₹300, काली घाटी और कुंशा: ₹250, थाचडू: ₹210, बराटीनाला: ₹150, बेस कैंप सिंहगाड: ₹110 में बिस्तर मिलेगा।
पूरा खाना (प्रति यात्री, यात्रा के पड़ावों के अनुसार):
पार्वती बाग: ₹290, भीम डवारी: ₹270,
काली घाटी और कुंशा: ₹230, थाचडू: ₹200,
बराटी नाला: ₹130, बेस कैंप सिंहगाड: ₹110 की दर से मिलेगा।
इस बार की यात्रा के लिए ये कीमतें पारदर्शिता बनाए रखने और यात्रियों को किसी भी तरह की लूट से बचाने के लिए तय की गई हैं। प्रशासन की इस पहल से उम्मीद है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर पाएंगे।