Edited By Kuldeep, Updated: 25 Feb, 2026 11:14 PM

नूरपुर के सदवां के 22 वर्षीय बीएसएफ जवान जतिन धीमान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जतिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कमांडो ट्रेनिंग कर रहा था।
नूरपुर (रूशांत): नूरपुर के सदवां के 22 वर्षीय बीएसएफ जवान जतिन धीमान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जतिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कमांडो ट्रेनिंग कर रहा था। ट्रेनिंग पूरी होने में अभी कुछ ही समय शेष था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। जतिन की पार्थिव देह क्षेत्र में पहुंचते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो उठा। क्षेत्र के युवाओं ने दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ "शहीद जतिन धीमान " अमर रहे के नारों के साथ जतिन के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव पहुंचाया। सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन सहित एसडीएम अरुण शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।