Watch Video: NH पर धू-धू कर जला ट्रक, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

Edited By Updated: 13 Apr, 2017 01:36 PM

सुंदरनगर के भोजपुर में नैशनल हाईवे-21 पर एक ट्रक में भयंकर आग लग गई...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर के भोजपुर में नैशनल हाईवे-21 पर एक ट्रक में भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के ड्राइवर को शॉर्ट सर्किट का अंदेशा हो गया। जिसे देखते ही वह सतर्क हो गया और सुंदरनगर बाजार से ट्रक को भगाकर ले गया। बाजार से ले जाकर उसने सुनसान जगह पर ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और उससे कूद गया, लेकिन इस कोशिश में उसे थोड़ी चोट भी आ गई। 
 

 

PunjabKesari

 

ट्रक चालक को शॉट सर्किट का चल गया था पता
आग लगने के स्थान से करीब 500 मीटर पीछे चालक को ट्रक में शॉट सर्किट होने का अंदेशा हो चुका था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और वह ट्रक को सुंदरनगर बाजार से होते हुए बस स्टैंड के समीप एक सुनसान जगह पर रोक दिया और जैसे ही वह उससे नीचे उतरा तो ट्रक ने जोरदार आग पकड़ ली और धू-धू कर जल गया। 

PunjabKesari

ड्राइवर की समझदारी से टला हादसा
अगर ट्रक का ड्राइवर समझदारी न दिखाता तो आग बीच बाजार में लग जाती जिससे एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे तक आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर डीएसपी संजीव भाटिया भी अपने जवानों के साथ पहुंच गए।  


PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!